सरकारी ऐम्बुलेंस में खत्म थी ऑक्सीजन, युवक ने तड़प-तड़पकर मां-बाप के हाथों में तोड़ा दम
मंडला (एमपी) ज़िले में एक 21 वर्षीय किडनी मरीज़ अजीत बरैया की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। अजीत के परिवार ने आरोप लगाया कि सरकारी ऐम्बुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था। ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के चलते अजीत ने अस्पताल पहुंचने से पहले तड़प-तड़पकर मां-बाप के हाथों में दम तोड़ दिया।