2024-25 में NMDC देगी ₹2.30 का पहला अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय; उछले शेयर

सरकारी कंपनी एनडीएमसी ने 2024-25 के लिए ₹2.30 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च तय की गई है। इसके बाद सोमवार को कंपनी के शेयर 2% की तेज़ी के बाद ₹64.96 पर बंद हुए। इससे पहले कंपनी ने 2023-24 में ₹5.75 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।