सरकारी कंपनी का Q2 में मुनाफा 280% बढ़ा, रेवेन्यू उछला; 5 साल में दिया है 770% तक रिटर्न
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 280.5% बढ़कर ₹368 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹96.7 करोड़ था। वहीं, इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1% बढ़कर ₹7,511 करोड़ रहा। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 779.04% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।