डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज़ (DFS) ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कम्पोज़िट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया। इसमें एक ही अकाउंट में बैंकिंग, बीमा और कार्ड से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि कर्मचारियों की सहमति से पुराने सैलरी अकाउंट को नए कम्पोज़िट पैकेज में माइग्रेट करने की सुविधा भी दी जाएगी।