अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी डेविड रश के घर से सोनेे की 303 ईंट बरामद हुई हैं जिनकी कीमत $40 मिलियन (लगभग ₹380 करोड़) है। इसके अलावा $2 मिलियन (लगभग ₹19 करोड़) की विदेशी मुद्रा और रोलेक्स समेत 35 लग्ज़री घड़ियां भी मिलीं। सार्वजनिक धन चोरी करने के आरोप में रश को गिरफ्तार किया गया था।