आगरा (यूपी) में सरेआम 22-वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने व धमकाने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर युवती को ₹5,000 में साथ चलने का ऑफर दिया व पिस्टल दिखाकर उसे कार में खींचने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया व आरोपी को लात मारी।