सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 16 सितंबर के बाद से ₹1,092 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। ये ऑर्डर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम अपग्रेड, डिफेंस नेटवर्क अपग्रेड, टैंक सब-सिस्टम, TR मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट जैसी कई डिफेंस ज़रूरतों को कवर करेंगे। वहीं, यह शेयर मंगलवार को फोकस में रह सकता है।