सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹792 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नज़र
नवरत्न डिफेंस पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 30 अक्टूबर की पिछली घोषणा के बाद से ₹792 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। बकौल कंपनी, ये ऑर्डर डिफेंस नेटवर्क अपग्रेड, रेडियो कम्युनिकेशन नेटवर्क, रडार, ड्रोन, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम, गन साइटिंग सिस्टम और अन्य अपग्रेड, स्पेयर व सर्विसेज़ से जुड़े हैं। वहीं, मंगलवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।