गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को कारोबार शुरु होते ही 5% तक उछल गए। सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी जर्मनी की एक कंपनी से करीब ₹540 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने और कई संस्थानों के साथ MoUs पर हस्ताक्षर करने के बाद आई है। इस साल अब तक यह करीब 62.5% उछला है।