सरकारी दफ्तर में राजस्थान के अधिकारी ने लगाए ठुमके, महिला स्टाफ से लगवाई लिपस्टिक; हुई कार्रवाई
राजस्थान सरकार ने रील्स बनाने के शौकीन भरतपुर रोडवेज़ डिपो के 2 अधिकारियों को एपीओ किया है। दरअसल, वायरल वीडियो में दफ्तर के अंदर अधिकारी सुनील कुमार को अधिकारी गायत्री देवी तिलक-लिपस्टिक लगाकर चुनरी ओढ़ातीं दिखी थीं जबकि अन्य वीडियो में सुनील डांस करते दिखे। डिपो के मुख्य प्रबंधक के अनुसार, दोनों पर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई हुई है।