inshorts

सरकारी नौकरी, कार, AC...फिर भी 13% लोग उठा रहे मुफ्त अनाज; टॉप 5 राज्यों की सूची आई सामने

केंद्र सरकार के एक अध्ययन में मुफ्त अनाज योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों में 13.2% 'इनक्लूज़न एरर' (अपात्र होने के बावजूद लाभ लेना) पाया गया है। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास तीन या उससे अधिक कमरों वाले मकान, कार और एसी हैं और कुछ परिवारों के लोग तो सरकारी नौकरी भी करते हैं।