सरकारी नवरत्न कंपनी NBCC को मिले ₹220 करोड़ के ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
सरकार के मालिकाना हक वाली नवरत्न कंपनी NBCC (इंडिया) लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि उसे तीन नए ऑर्डर मिले हैं जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹220.31 करोड़ है। इन तीन ऑर्डर्स में कंपनी को सबसे बड़ा ₹163.12 करोड़ का प्रोजेक्ट केनरा बैंक से मिला है। इन ऑर्डर्स के चलते गुरुवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।