सरकारी योजनाओं के कारण मज़दूर काम नहीं करना चाहते: एलऐंडटी के चेयरमैन

एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा है कि मज़दूरों की कमी से भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि कई मज़दूर कल्याणकारी सरकारी योजनाओं और आराम पसंद होने के कारण काम नहीं करना चाहते या काम के लिए दूसरी जगह नहीं जाना चाहते। सुब्रह्मण्यन ने इससे पहले हफ्ते में 90 घंटे काम की वकालत की थी।