inshorts

सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹145 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को सदर्न रेलवे से ₹145.35 करोड़ का एक प्रोजेक्ट मिला है जिसमें ट्रैक्शन सब स्टेशनों के डिज़ाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। वहीं, इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को फोकस में रह सकते हैं। RVNL के शेयर सोमवार को 1.11% गिरकर ₹359.40 पर बंद हुए थे।