दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "चिल्ला गांव में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर रोहिंग्या-बांग्लादेशियों ने अवैध कब्ज़ा कर लिया है।" उन्होंने आगे लिखा, "यह पूरी तरह नामंज़ूर है! अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इन अतिक्रमणों को हटाया जाए।"