केंद्र सरकार ने बदला प्लान! इस साल ₹1.2 लाख करोड़ कम लेगी कर्ज़
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल बाज़ार कर्ज़ का लक्ष्य घटाकर ₹15.99 लाख करोड़ कर दिया है जो बजट अनुमान से करीब ₹1.20 लाख करोड़ कम है। सरकार अक्टूबर-मार्च के बीच दूसरी छमाही में ₹7.86 लाख करोड़ कर्ज़ जुटाएगी। इसमें ₹15,000 करोड़ के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड भी शामिल होंगे और कर्ज़ 23 साप्ताहिक नीलामियों में जुटाया जाएगा।