सरकार के टैरिफ का असर, उछले टाटा स्टील, JSW और जिंदल स्टील के शेयर
स्टील कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेज़ी देखने को मिली और JSW स्टील, टाटा स्टील और जिंदल स्टील जैसी कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान 2-5% तक उछल गए। यह तेज़ी सरकार द्वारा चीन समेत कई देशों से आने वाले कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर 11%-12% के बीच तीन साल का इंपोर्ट टैरिफ लगाए जाने के बाद आई है।