भारतीय टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयरों में सोमवार को तेज़ी देखी गई और यह ₹4,115 चढ़कर ₹1,54,055 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। यह तेज़ी भारत सरकार द्वारा टायरों पर जीएसटी दरों में कटौती किए जाने के फैसले पर आई है। गौरतलब है कि जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं।