सरकार किसी भी कंपनी का पक्ष नहीं लेगी: स्टारलिंक के सैटकॉम लाइसेंस को लेकर सिंधिया
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टारलिंक के सैटकॉम लाइसेंस को लेकर कहा है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेक्टर सभी कंपनियों के लिए खुला है लेकिन सरकार इसे लेकर किसी कंपनी का पक्ष नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि जो भी यहां आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं लेकिन उन्हें लाइसेंस हासिल करने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा।