सरकार ने ₹10,000 करोड़ के 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' को दी मंज़ूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि मंत्रिमंडल ने ₹10,000 करोड़ के 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स' योजना की दूसरी किश्त को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग की कमी को दूर करने व घरेलू वेंचर कैपिटल बाज़ार को गति देने के लिए साल 2016 में सरकार ने यह योजना शुरू की थी।