सरकार ने 'द जेंटलमैन रैनसमवेयर' को लेकर जारी की चेतावनी

सरकार ने 'द जेंटलमैन रैनसमवेयर' को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि यह डेटा चोरी करने और फाइल्स एन्क्रिप्ट करने की डबल-एक्सटॉर्शन टेक्निक अपनाता है ताकि फिरौती देने का दबाव बना सकें। ऐसा न होने पर यह चोरी की गई संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देता है। यह Windows/Linux/VMware ESXi समेत कई प्लैटफॉर्म को निशाना बनाता है।