भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 अस्वीकृत फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण और ब्रिकी पर रोक लगा दी है। इस लिस्ट में पेनकिलर्स, मधुमेह-रोधी व ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं। सीडीएसओ के मुताबिक, ये दवाएं लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।