रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट का खुलासा किया है जिसमें से 7 रूट पश्चिम बंगाल को अलग-अलग राज्यों से जोड़ रहे हैं। इन रूट्स में गुवाहाटी से रोहतक (हरियाणा), डिब्रूगढ़ (असम) से लखनऊ (यूपी), न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली व नागरकोविल (तमिलनाडु), अलीपुरद्वार से SMVT बेंगलुरु व मुंबई और कोलकाता से ताम्बरम (तमिलनाडु) शामिल हैं।