सरकार ने E20 ईंधन को लेकर जताई जा रही चिंताओं को किया खारिज, कहा- E25 के टेस्ट चल रहे हैं
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने E20 ईंधन को लेकर चल रहे विवाद को खारिज करते हुए कहा कि भारत में इसका इस्तेमाल पिछले एक साल से अधिक समय से हो रहा है। उन्होंने कहा कि E20 ईंधन से दिक्कत नहीं है। E25 ईंधन लागू किए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा, "फिलहाल परीक्षण किए जा रहे हैं...इनमें समय लगेगा।"