सरकार ने अरहर दाल के फ्री आयात की अनुमति एक साल और बढ़ाई, अब 31 मार्च 2027 तक रहेगी जारी
सरकार ने अरहर दाल (तूर दाल) के फ्री आयात की अवधि एक साल बढ़ाकर 31-मार्च 2027 तक कर दी है। पहले यह व्यवस्था मार्च-2026 तक ही लागू थी जिसे DGFT की अधिसूचना के ज़रिए आगे बढ़ाया गया है। दरअसल, अरहर दाल एक अहम ज़रूरत है और इसकी आपूर्ति में ज़रा भी दिक्कत होने पर कीमतें तेज़ी से बढ़ जाती हैं।