नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 12 जून 2025 को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच का अपडेट दिया है। मंत्रालय ने कहा कि जांच में काफी प्रगति हुई है और 'इकट्ठा किए गए सबूतों का व्यापक तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है'। बकौल मंत्रालय, जांच का मकसद विमानन सुरक्षा को बेहतर बनाना है, न कि किसी पर दोष मढ़ना।