सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए ₹10,000 करोड़ के फंड को दी मंज़ूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने विमान ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ₹10,000 करोड़ के जेट फ्यूल प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड को मंज़ूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले का आधिकारिक एलान किया। मिडल ईस्ट संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसका असर विमान ईंधन यानी एटीएफ पर पड़ा है।