सरकार ने कांग्रेस शासित राज्य के पेट्रोल में 31.2% इथेनॉल मिलने के दावों पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस शासित कर्नाटक के पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलने के दावों पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि IOCL, BPCL और HPCL की जांच में ये दावे साबित नहीं हुए। कंपनियों के मुताबिक, देशभर में सप्लाई होने वाला E20 पेट्रोल निर्धारित मानकों के अनुरूप है। कंपनियों ने सैंपलिंग और टेस्टिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।