inshorts

सरकार ने किया 4 नए लेबर कोड को लागू करने का एलान

सरकार ने श्रम कानूनों को आसान और कारगर बनाने के लिए 4 नए लेबर कोड लागू करने का एलान किया है। सरकार ने कहा कि ये कोड भारत के वर्कफोर्स के लिए बेहतर वेतन, सेफ्टी, सामाजिक सुरक्षा और अधिक कल्याण सुनिश्चित करते हैं। बकौल सरकार, ये कोड वर्कफोर्स को संरक्षित करते हैं और उसे भविष्य के लिए तैयार करते हैं।