inshorts

अब 31 मार्च तक बिना ड्यूटी मंगा सकेंगे चीनी, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

चीनी की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू रखने के लिए सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की समयसीमा 3-महीने बढ़ा दी है। अब आयातक 31-मार्च 2027 तक बिना कस्टम ड्यूटी दिए चीनी मंगा सकेंगे जबकि पहले यह छूट 31-दिसंबर 2026 तक थी। दिवाली के बाद चीनी की फैक्ट्री कीमतों में 4-5% गिरावट आई है।