कच्चे जूट की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने स्टॉक सीमा तय कर दी है। पंजीकृत गांठ निर्माताओं को 1,000 क्विंटल, भंडारकों को 100 क्विंटल, अपंजीकृत इकाइयों को 5 क्विंटल और मिलों को 90 दिन की खपत तक स्टॉक रखने की छूट है। अतिरिक्त माल बेचकर 10 दिसंबर तक आपूर्ति करनी होगी। उल्लंघन पर स्टॉक ज़ब्ती और सख्त कार्रवाई होगी।