सरकार ने कस्टम नियमों में किया बड़ा बदलाव, 31 पुरानी ड्यूटीज़ की गईं मर्ज
भारत सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने कस्टम नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 31 पुरानी कस्टम नोटिफिकेशन्स को एक कंसोलिडेटेड नोटिफिकेशन में मर्ज कर दिया है। यह नया नियम 1 नवंबर से लागू होगा जिसका मकसद इम्पोर्ट पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी के पुराने और कॉम्प्लिकेटेड रूल्स को खत्म करके एक नया और सिंपल सिस्टम लागू करना है।