केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कस्टम्स के अधिकारियों पर इम्पोर्टर 'WINTRACK INC' के रिश्तवखोरी के आरोपों को लेकर कहा है, "सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है...राजस्व विभाग को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का निर्देश दिया गया है।" बकौल मंत्रालय, मामला पूरी गंभीरता से देखा जा रहा है। 'WINTRACK INC' ने भारत में इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार बंद कर दिया है।