inshorts

सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2 कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र देने का किया एलान

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 से पहले 2 कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र देने का एलान किया है। कीर्ति चक्र विजेताओं में आर्मी के मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान (मरणोपरांत) शामिल हैं। शौर्य चक्र विजेताओं में मेजर आशीष दहिया, मेजर कुणाल, मेजर सतेंद्र धनखड़, कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत), सूबेदार विकास तोमर और सूबेदार मोहन राम शामिल हैं।