सरकार ने छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय के सचिव को बदला
सरकार ने एनईईटी पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद से विनीत जोशी को हटा दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार, विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है और नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।