पीआईबी ने चेतावनी दी है कि हाल में वायरल हो रहे ‘आपका पार्सल डिलीवरी के लिए तैयार है...कृपया एड्रेस अपडेट करें’ वाले मेसेज फर्जी हैं और ये फिशिंग स्कैम का हिस्सा हैं। बकौल पीआईबी, ऐसे मेसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल/लैपटॉप में मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है जिससे यूज़र्स के बैंक डिटेल्स चोरी हो सकते हैं।