सरकार ने डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' बढ़ा दिया है। तीन सप्ताह से भी कम समय में निर्यात शुल्क में यह दूसरी बढ़ोतरी है। डीज़ल के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹11.5 से बढ़कर ₹14/लीटर और ATF के निर्यात पर लगने वाला शुल्क ₹11 से बढ़कर ₹12.5/लीटर हो गया है।