सरकार ने दिया निकोटीन पाउच के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश
सरकार ने राज्यों को गैरकानूनी निकोटीन पाउच की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार के मुताबिक, इन्हें बड़ा स्वास्थ्य जोखिम माना गया है। सरकार ने कहा कि दुनियाभर में लोकप्रिय कई ब्रैंड के पाउच देश में अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सरकार ने निकोटीन रिप्लेसमेंट के तौर पर पैच और च्यूइंग गम को मंज़ूरी दी है।