नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने देश में तेज़ी से बढ़ते हुए साइबर अपराधों के मद्देनज़र यूज़र्स को पासवर्ड से जुड़ी सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए हैं। पोर्टल ने कहा कि मज़बूत पासवर्ड बनाएं, हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें, अपने पासवर्ड और ओटीपी किसी से शेयर ना करें, नियमित पासवर्ड बदलें और पब्लिक वाईफाई से परहेज़ करें।