विदेशियों को स्टे लिमिट खत्म होने से पहले कराना होगा पंजीकरण, सरकार ने नियमों में किया संशोधन

केंद्र सरकार ने इमिग्रेशन ऐंड फॉरेनर्स रूल्स-2025 में बदलाव अधिसूचित किए हैं। प्रावधान के तहत 180-दिन या उससे कम अवधि के वीज़ा पर भारत आने वाले विदेशियों को अब वीज़ा अवधि खत्म होने से पहले पंजीकरण कराना होगा। इससे पहले, 180 दिन पूरे होने के बाद विदेशी नागरिक समयसीमा खत्म होने के बाद 14-दिनों के अंदर पंजीकरण करा सकते थे।

Load More