सरकार ने 22 सितंबर से लागू हो रहीं नई जीएसटी दरों को लेकर एडवाइज़री जारी कर कहा है कि पुरानी पैकेजिंग वाली सामग्री नए दाम के स्टिकर्स के साथ 31 मार्च 2026 तक इस्तेमाल की जा सकती है। वहीं, संशोधित एमआरपी दो अखबारों में छपवाने की जगह अब आयातकों को थोक व खुदरा विक्रेताओं को ही संशोधित मूल्य-सूची देनी होगी।