सरकार ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के ट्वीट को लॉबिंग फर्म से जोड़ने वाली पोस्ट पर दिया स्पष्टीकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मेसेज को एक पोस्ट में लॉबिंग फर्म से जोड़ने के बाद सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। MEA ने इसे 'गुमराह करने वाला' बताते हुए कहा कि अमेरिका में दूतावासों और अन्य संस्थाओं द्वारा लॉबिंग फर्मों को हायर करना सामान्य प्रक्रिया है।