सरकार ने 1 अप्रैल से प्याज पर 20% निर्यात शुल्क को वापस लिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कदम किसान हित के लिए उठाया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के लिए प्याज की वाजिब कीमत बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।