सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वे, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार 11 बजे तक स्थगित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को शनिवार सुबह 11 बजे और राज्यसभा को शनिवार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है, शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।