केंद्र सरकार ने नए परिसीमन विधेयक के मसौदे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है। बकौल रिपोर्ट्स, विधेयक के ज़रिए सरकार ने यह स्पष्ट कानूनी व्यवस्था स्थापित की है कि पीओके की मुक्ति के तुरंत बाद निर्वाचन आयोग स्वयं परिसीमन आयोग की भूमिका निभाकर इन निर्वाचन क्षेत्रों का सीमांकन करेगा।