inshorts

सरकार ने फर्ज़ी GST नोटिस को लेकर दी चेतावनी, टैक्सपेयर्स को DIN वेरिफिकेशन की सलाह

सीबीआईसी ने फर्ज़ी GST नोटिस भेजे जाने को लेकर चिंता जताई है। सीबीआईसी ने बताया कि ठग CGST का लोगो और फर्ज़ी डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (DIN) का इस्तेमाल कर नकली नोटिस भेज रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि टैक्सपेयर्स को GST से जुड़े हर ऑफिसियल लेटर में दिए गए DIN को पोर्टल पर जाकर ज़रूर वेरिफाई करना चाहिए।