सरकार ने बजट 2024 में ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की मुद्रा लोन की सीमा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2024 में एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को दबाव के दौरान आसानी से बैंक लोन मिलने लिए नई व्यवस्था की घोषणा की है। मुद्रा लोन की सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख किया जाएगा। एमएसएमई क्षेत्र में 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड इरेडिएशन इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।