सरकार ने बजट में की 'रोज़गार से जुड़े प्रोत्साहन' से संबंधित 3 नई योजनाओं की घोषणा
सरकार ने 'रोज़गार से जुड़े प्रोत्साहन' के तहत 3 योजनाएं घोषित की हैं। ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर होने वाले कर्मचारियों को 3 किश्तों में ₹15,000 तक का 1 महीने का वेतन ट्रांसफर (डीबीटी) किया जाएगा। रोज़गार पाने के शुरुआती 4 वर्षों में ईपीएफओ योगदान में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को इन्सेंटिव मिलेगा। तीसरी योजना में नियोक्ताओं को मदद मिलेगी।