सरकार ने बताए बच्चों को निमोनिया से बचाने के तरीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों को निमोनिया से बचाने को लेकर बताया है कि बच्चे को जन्म लेने के बाद अगले 6 महीने तक केवल स्तनपान करवाना चाहिए और बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार (उम्र के अनुसार) देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बच्चे को निमोनिया से जुड़ा टीकाकरण ज़रूर करवाना चाहिए और घर में प्रदूषण नहीं करना चाहिए।