सरकार ने बताया- दुकानदार ने लिया अधिक GST तो इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों और सवालों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए नैशनल कंज़्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) में बड़ा बदलाव किया है। यह कदम हाल ही में लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म्स 2025 के बाद उठाया गया है। जीएसटी बदलावों से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915 या INGRAM पोर्टल पर जा सकते हैं।